परिभाषा
भिन्न एक इकाई है जो सम्पूर्ण भाग के किसी एक अंश को अभिव्यक्त करती है ।
भिन्न के प्रकार –
- Vulgar Fraction (साधारण भिन्न)
- Decimal Fraction (दशमलव भिन्न)
साधारण भिन्न
इसका हर 10 या 10 की कोई घात न होकर कोई अतिरिक्त संख्या है,
जैसे – [latex]\frac{4}{7}, \frac{5}{9}, \frac{8}{11}[/latex] आदि
दशमलव भिन्न
इसका हर हमेशा 10 या 10 की कोई घात होती है,
जैसे – [latex]\frac{3}{10}=0.3 [/latex], [latex]\frac{7}{100}= 0.07[/latex] आदि
| भिन्न = [latex]\frac{a}{b}[/latex] अर्थात् किसी भिन्न की ऊपर की संख्या को अंश (Numerator) तथा नीचे की संख्या को हर (Denominator) कहते हैं। भिन्न एक परिमेय संख्या होती है जिसे [latex]\frac{a}{b}[/latex] के रूप में प्रदर्शित करतें हैं, जहाँ [latex]b[/latex] ≠ [latex]0[/latex]. |
